ticketing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ticketing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 दिसंबर 2009

ममता जी irctc पर ध्यान दें

IRCTC भारतीय रेल का वह अंग है जो यात्री सुविधाओं का ध्यान रखता है जैसे की इन्टरनेट, मोबाइल से टिकट बुकिंग ; यात्री खानपान  सेवा और बिस्तरों का इन्तेजाम .
टिकट  बुकिंग में सेवा शुल्क ज्यादा लेकर सुविधा कम दी जाती है , जैसे आपको सीट चुनने की सुविधा नहीं है जो कि बुकिंग काउंटर पर उपलब्ध होती है . इसी तरह अगर आपको एक से ज्यादा ट्रेनों से यात्रा करनी है तो अलग अलग टिकट लेना पड़ता है जिससे ग्राहक को ज्यादा पैसा देना पड़ता है .(telescopic fare is not available on internet)
खानपान सेवा ठेके में दी जाती है और इसकी गुणवत्ता पर कोई नियंत्रण नहीं है .
यही हाल बिस्तरों की सुविधा का है , नैपकिन  तो आपको शायद ही मिले जबकि इसका शुल्क जुड़ा रहता है