prevention लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
prevention लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 अगस्त 2009

स्वाइन फ्लू से बचने के कुछ सरल उपाय

पहले दिए गए उपायों
'यहाँ देखें'
के अलावा और कुछ सरल साधन
अपने नाक और गले को बचाकर रखने के लिए ३-४ परत का कपडा बंधकर रखें अगर आप सार्वजनिक जगह पर जा रहे हैं जैसा की आजकल कई शहरों में दो पहिया वाहन चालक करते हैं .
दिन में दो बार गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करें
नाक को भी इसी तरह से साफ़ रखें
अगर आप को जल नेति आती है तो उसका प्रयोग करें

सोमवार, 10 अगस्त 2009

क्या सुरक्षा करें स्वाइन फ्लू से बचने के लिए

स्वाइन फ्लू एक महामारी घोषित हो चुकी है . इससे बचाव के नियम देखें

१. अपने हाथ बार बार धोएं कम से कम १५ सेकंड्स तक और बहते स्वच्छ पानी में
२. कमसे कम ८ घंटे की नींद लें अपने सुरक्षात्मक सिस्टम को ठीक रखने के लिए
३. रोज ८ से १० ग्लास पानी पियें
४. संतुलित आहार , सब्जियों और विटामिन युक्त फलों का सेवन करें
५. इया व्याधि से सम्बंधित अपनी जानकारी का नवीनीकरण करते रहे
६. अल्कोहोल का उपयोग न करें क्योंकि ये आपकी सुरक्षा कम करता है
७. शारीरिक रूप से व्यस्त रहे , उपयोगी व्यायाम करें
८. रोगियों से दूरी बनाये रखें . कुछ फीट दूर रहे संक्रमित या संदिग्ध लोगों से
९. जरूरत होने पर अपने चिकित्सक से सहायता लें
१० बाहर जाने और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहे

एक और जानकारी जो इस सूची में नहीं दी गयी है - आजकल आप सबको मास्क पहने समाचारों में देख रहे हैं . ये मास्क पूर्ण सुरक्षा नहीं प्रदान करते . आवश्यकता है विशेष बेरिअर मास्क की