अमेरिका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमेरिका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 22 अप्रैल 2009

जयललिता ने साहसिक कदम उठाया

जयललिता ने DMK द्वारा राजनैतिक रूप से प्रायोजित बंद का विरोध करके साह्स का परिचय दिया है । काफी समय से तमिलनाडु के नेता वहां की जनता को भाषा और क्षेत्रीयता का जहर पिलाते रहे हैं । शायद पहली बार किसीने इसका विरोध किया है । अब जब श्रीलंका अपनी एक समस्या के समाधान के मुहाने पर पहुँच गया है तो लोग अपनी रोटी सेकने लगे हैं । इन लोगों ने तमिल लोगों का कितना नुकसान किया है, ये गरीब किससे कहेंगे ?
टीवी में कुछ बच निकल आए लोगों के चित्र देखे , ये चित्र अपने आप में उनकी अवस्था का चित्रण कर रहे हैं ।
और अब अमेरिका और मानवतावादी संगठन भी कूद पड़े हैं सलाह देने , कहां सो रहे थे ये इतने सालों तक । अन्तिम वक्त में तो यूरोपिय संगठन भी पीछे हट गया .

अमेरिका पाकिस्तान और हम

अमेरिका ने भारत से अनुरोध किया है कि वो पाकिस्तान की सहायता करे आतंकवाद की समाप्ति के लिए । सुनने में तो बड़ा अच्छा लगता है पर वास्तविकता क्या है ? क्या पाकिस्तान भी ऐसा चाहेगा ? २६/११ के बाद जैसे ही भारत ने अपनी सीमा पर सेना तैनात की, पाकिस्तान ने भी अपनी सेना अफगानिस्तान सीमा से हटाकर भारत की ओर लगा दी । इससे अमेरिका के तालिबान के खिलाफ अभियान में कमजोरी आयी । अमेरिका पाकिस्तान को पैसा तो देता है आतंकवाद को ख़त्म करने लेकिन पाकिस्तान इसका उपयोग करता है ISI के द्वारा भारत के खिलाफ आतंकवादी पैदा और भेजने के लिए । पाकिस्तान जिसने स्वात घाटी में तालिबान का शासन स्वीकार कर लिया वो क्या आतंकवाद से लडेगा, वो भी भारत से मिलकर ! वास्तव में जो मांग अमेरिका ने रखी है , वो ये है कि भारत अपनी सेना सीमा से हटा ले जिससे पाकिस्तान अपनी सेना अफगानिस्तान बॉर्डर पर ले जा सके । क्यों जिससे भारत अपने यहाँ आतंकवादी के घुसने का रास्ता खोल दे । अमेरिका पाकिस्तान को ये विश्वास क्यों नही दिला सकता कि भारत उसपर आक्रमण नही करेगा । पाकिस्तान ने भारत के द्वारा आक्रमण के खतरे को उठाकर अंतर्राष्ट्रीय सहानुभूति बटोरने की कोशिश की लेकिन जब भारत ने ऐसा नही किया तो उसके अभियान की हवा निकल गई । अब उसने एक नया पैतरा अमेरिका के द्वारा खेला है । पाकिस्तान आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिन्दा है तो सिर्फ़ एक कारण से , सिर्फ़ और सिर्फ़ भारत का विरोध। पाकिस्तान अपना सारा दम भारत के खिलाफ दिखाता है अगर इतना ही दम है तो क्यों नही अपने यहाँ से आतंकवाद को उखाड़ फेंकता । अमेरिकी सेना को वो अपने यहाँ सीमान्त इलाकों में बम गिराने की इजाजत देता है । भारत को भी इजाजत देके तो देखे , आतंकवाद का सफाया हो जायेगा । लेकिन क्या इतनी हिम्मत और इच्छाशक्ति है उसमें ???

गुरुवार, 2 अप्रैल 2009

G 20

बीस देशों के नेता इकट्ठा होकर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर विचार करते हैं । अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं को १ हजार लाख देने का वादा करते हैं । कौन किसकी अवस्था सुधार रहा है समझ नही आता ? ये संस्थान कहाँ खर्च करेंगे भगवान मालिक है । अमेरिका में मंदी में भी संस्थाओं के निदेशक अपनी झोली भरकर संस्थाओं को डुबा रहे थे !