Rahul लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rahul लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 अप्रैल 2009

राहुल गांधी का बयान की कांग्रेस गरीबो के साथ है

कोई शक नही इस बयान में । इस देश में गरीब और गरीबी को किसने बढाया ? जिसने ज्यादातर इस देश में शासन किया । किसने इस देश को धर्म, समाज , जाती और आरक्षण के भवंर में डाला । और हमेशा ये दावा करना की हम धर्म निरपेक्ष हैं, आपकी पार्टी या किसी भी पार्टी ने इस देश में क्या किया ये किसी से छुपा नही है।
आज बाबा साहेब आंबेडकर की आत्मा कितनी कराह रही होगी किसीको इसका अंदाजा है? उनमें इतनी दूरदृष्टि और क्षमता थी की उन्हों ने आरक्षण का विरोध किया था । उन्होंने सहमती इसी बात पर दी थी की यह समय के साथ हटा लिया जायेगा । किंतु जब गांधीजी की बात को नही माना गया तो कहाँ बेचारे डॉक्टर भीमराव !
सारी दुनिया चिल्लाती रही की आर्थिक आधार पर आरक्षण या सुविधा दो लेकिन सब सोते रहे । नेता तो चाहते ही हैं की जनता सिर्फ़ चुनाव के समय जागे अपना कमीशन ले और सो जाए , आख़िर राजा राजा होता है और प्रजा प्रजा होती है । अब कहीं से जाकर कांग्रेस को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की सुध आई है , देर आए दुरस्त आए ।