आज दिग्विजयसिंग जो मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में अखिल भारतीय कॉंग्रेस के महासचिव हैं ने एक बयान में चिदम्बरम के नक्सल विरोधी अभियान को गलत बताया है http://naxalwatch.blogspot.com/2010/04/digvijay-questions-chidambarams-naxal.html .
इससे तो यही माना जाना चाहिए कि यह कॉंग्रेस पार्टी का मत है, क्योंकि न तो सोनिया गांधी न राहुल गांधी ने कोई भी विचार इस बारे में व्यक्त किया है . न ही इनहोने कोई संवेदना भी दंतेवाड़ा में मारे कर्मियों के बारे में प्रकट की है .
कल ही गृह मंत्रालय ने एक पत्र सभी मंत्रियों और अधिकारियों को जारी कर के कहा था कि इस बारे में केवल गृह मंत्रालय ही आधिकारिक बात कहेगा . दिग्विजयसिंह तो इस सीमा में नहीं आते लेकिन उनकी बात उनके ख़िलाफ़ समाचार पत्र में लगाये आरोप को और पक्का करती है जिसे यहाँ दर्शाया गया है . शायद यह बयान चिदम्बरम के बयान के जवाब में आया है .
काँग्रेस पार्टी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष रखना जरूरी है क्योंकि ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि उसके कुछ सहयोगी दल नक्सल समर्थक हैं .इस घटना में मारे गए लोग केंद्रीय सुरक्षा बल के थे इसलिये केंद्र इससे पल्ला भी नहीं झाड़ सकती .
congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 14 अप्रैल 2010
गुरुवार, 8 अप्रैल 2010
बोये पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होय - नक्सल्वाद का सच
यहाँ देखिये गृह मंत्री का बयान और नक्सलवाद का सच . आज यही अजित जोगी , रमन सिंह सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं इसके लिए .
सौजन्य : नवभारत रायपुर
गुरुवार, 23 जुलाई 2009
क्या राहुल गाँधी का युवक कांग्रेस की सफाई का प्रयास सफल होगा
राहुल गाँधी का कांग्रेस को बदलने का प्रयास अगर सफल होता है तो इस देश में राजनीती को एक नयी दिशा मिलेगी . राहुल गाँधी ने एक गैर सरकारी संघठन को जिसके मुखिया भूतपूर्व चुनाव आयुक्त लिंगदोह हैं को युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव लड़ने वालों का इतिहास जांचने का काम दिया है . उनका निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति जिसकी छवि अच्छी नहीं है उसे संगठन में जगह न मिले. इस कार्य का प्रारंभ उन्होंने युवक कांग्रेस के चुनावो से किया है . पुदुचेरी में एक संदिघ्द छवि वाले को चुनाव नहीं लड़ने दिया गया .
उन्होंने इस संस्था को एक प्रतिभा ढूँढने का काम भी दिया है जिससे ऐसे लोग जो राजनीती में अच्छा काम करना चाहते हैं लेकिन आजकी स्तिथि देखकर नहीं आते उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा. अब युवाओं का प्रवेश व्यक्ति पूरक होगा न कि किसी के दबाव में .
लेकिन जो अभी भी दागी छवि वाले लोग पार्टी में हैं उनके बारे में ज्यादा उल्लेख नहीं है .
रविवार, 12 जुलाई 2009
छत्तीसगढ़ का खून बंगाल से सस्ता
बंगाल के एक गाँव में नक्सलवादियों ने कब्जा कर लिया ओर सारे देश की फौज दौड़ पड़ी ? इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने भी अपना रोल निभाया ऐसा लगा देश पर हमला है . छत्तीसगढ़ में कश्मीर से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं ओर केंद्र सो रहा है . ऐसा क्यों ? सिर्फ इस लिए क्योंकि यहाँ की जनता ने कांग्रेस को वोट नहीं दिया . ये तो अंग्रेजों से भी भयावक स्तिथि है . यहाँ के कांग्रेसी नेता राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ने में लगे हैं जबकि केंद्र ने इसे आतंकवाद की संज्ञा दी है . अँधा भी जान सकता है कौन है इसके पीछे .
शनिवार, 25 अप्रैल 2009
तुमको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूँ
राहुल गाँधी ने आज बंगाल में जो कहा उसे सुनकर kamnishthon को मिर्ची लग गई । यहाँ छपाई की भूल नही है ये खाते तो भारत का लेकिन बजाते कहीं और का हैं। चार साल तक सरकार के साथ रहते रहते इन्हे याद नही था कि राजीव गाँधी ने क्या कहा था - "कोल्कता एक मृत शहर है"। आज जैसे ही राहुल ने कहा कि बंगाल में तो उत्तर प्रदेश से भी कम विकास हुआ है तो इनके तोते उड़ गए । फिर ख्याल आया, बंगाल की अतिसंवेदी जनता के लिए उनकी डूबती नैया का खेवनहार मिल गया । अब ये जनता को ये संदेश देकर बर्गलायेंगे , और इसके सिवा उनको आता क्या है । जिंदगीभर यही तो किया है .
शनिवार, 4 अप्रैल 2009
राहुल गांधी का बयान की कांग्रेस गरीबो के साथ है
कोई शक नही इस बयान में । इस देश में गरीब और गरीबी को किसने बढाया ? जिसने ज्यादातर इस देश में शासन किया । किसने इस देश को धर्म, समाज , जाती और आरक्षण के भवंर में डाला । और हमेशा ये दावा करना की हम धर्म निरपेक्ष हैं, आपकी पार्टी या किसी भी पार्टी ने इस देश में क्या किया ये किसी से छुपा नही है।
आज बाबा साहेब आंबेडकर की आत्मा कितनी कराह रही होगी किसीको इसका अंदाजा है? उनमें इतनी दूरदृष्टि और क्षमता थी की उन्हों ने आरक्षण का विरोध किया था । उन्होंने सहमती इसी बात पर दी थी की यह समय के साथ हटा लिया जायेगा । किंतु जब गांधीजी की बात को नही माना गया तो कहाँ बेचारे डॉक्टर भीमराव !
सारी दुनिया चिल्लाती रही की आर्थिक आधार पर आरक्षण या सुविधा दो लेकिन सब सोते रहे । नेता तो चाहते ही हैं की जनता सिर्फ़ चुनाव के समय जागे अपना कमीशन ले और सो जाए , आख़िर राजा राजा होता है और प्रजा प्रजा होती है । अब कहीं से जाकर कांग्रेस को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की सुध आई है , देर आए दुरस्त आए ।
आज बाबा साहेब आंबेडकर की आत्मा कितनी कराह रही होगी किसीको इसका अंदाजा है? उनमें इतनी दूरदृष्टि और क्षमता थी की उन्हों ने आरक्षण का विरोध किया था । उन्होंने सहमती इसी बात पर दी थी की यह समय के साथ हटा लिया जायेगा । किंतु जब गांधीजी की बात को नही माना गया तो कहाँ बेचारे डॉक्टर भीमराव !
सारी दुनिया चिल्लाती रही की आर्थिक आधार पर आरक्षण या सुविधा दो लेकिन सब सोते रहे । नेता तो चाहते ही हैं की जनता सिर्फ़ चुनाव के समय जागे अपना कमीशन ले और सो जाए , आख़िर राजा राजा होता है और प्रजा प्रजा होती है । अब कहीं से जाकर कांग्रेस को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की सुध आई है , देर आए दुरस्त आए ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
