काँग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काँग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 19 मई 2010

चिदंबरम जी देश के गृह मंत्री के पास अधिकार नहीं है तो क्या दिग्विजयसिंग के पास है

देश के गृह मंत्री ने ये बयान दिया की उनके पास सीमित अधिकार हैं . बयानों से तो यही लग रहा है अधिकार दिग्विजयसिंग  के पास हैं . उन्होने कहा था बीजेपी के सेटिंग है नक्सलियों के साथ बीजेपी की बिडिग ज्यादा है .
इसका क्या मतलब है इसका खुलासा करेंगे देशवाशियों के सामने .
कौन है इस देश में सरकार चलाने वाला ?
दिग्विजयसिंग का छत्तीसगढ़ से क्रोध तो समझ में आने वाली बात है क्योंकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए एक काँग्रेस नेता के घर मार खानी पड़ी थी उनको लेकिन नक्सल समस्या आज किसी राज्य  की नहीं देश की समस्या बन चुकी है .

बुधवार, 14 अप्रैल 2010

काँग्रेस ये फैसला कर ले कि वह नक्सलवाद के साथ है?

आज दिग्विजयसिंग जो मध्यप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में अखिल भारतीय कॉंग्रेस के महासचिव हैं ने एक बयान में चिदम्बरम के नक्सल विरोधी अभियान को गलत बताया है http://naxalwatch.blogspot.com/2010/04/digvijay-questions-chidambarams-naxal.html  .
 इससे तो यही माना जाना चाहिए कि यह कॉंग्रेस पार्टी का मत है, क्योंकि न तो सोनिया गांधी न राहुल गांधी ने कोई भी विचार इस बारे में व्यक्त किया है . न ही इनहोने कोई संवेदना भी दंतेवाड़ा में मारे कर्मियों के बारे में प्रकट की है .
कल ही गृह मंत्रालय ने एक पत्र सभी मंत्रियों और अधिकारियों को जारी कर के कहा था कि इस बारे में केवल गृह मंत्रालय ही आधिकारिक बात कहेगा . दिग्विजयसिंह तो इस सीमा में नहीं आते लेकिन उनकी बात उनके ख़िलाफ़ समाचार पत्र में लगाये आरोप को और पक्का करती है जिसे यहाँ दर्शाया गया है . शायद यह बयान चिदम्बरम के बयान के जवाब में आया है .
काँग्रेस पार्टी को देश की जनता के सामने अपना पक्ष रखना जरूरी है क्योंकि ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि उसके कुछ सहयोगी दल नक्सल समर्थक हैं .इस घटना में मारे गए लोग केंद्रीय सुरक्षा बल के थे इसलिये केंद्र इससे पल्ला भी नहीं झाड़  सकती .