आरक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरक्षण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 मार्च 2010

आरक्षण ही आरक्षण है जनता का कहीं पता नहीं

एक और आरक्षण की वकालत की है एक वफ़ादार पंडित ? मिश्रा जी . ? चिन्ह इस लिए लगाया गया है क्योंकि एक ईसाई भी रेड्डी या शर्मा लिख सकता है . यह देश एक छुपे षड्यंत्र की चपेट में है . विदेशी धर्मांतरण करने वालों ने एक नया तरीका निकाला है की धर्म तो बदल लो लेकिन नाम हिंदु ही रहने दो इस तरह दोनों हाथों में लड्डू  यानि अनुसूचित जाती और जनजाति का फायदा भी उठाते रहो और धर्मांतरण का पैसा भी खाते रहो .
अब इसी बात को कानूनी जामा  पहनाने की सिफारिश मिशर आयोग ने की है . ये काँग्रेस से राज्य सभा सदस्य बनाये गए . इनका कहना है दलित मुसलमान और ईसाई को भी आरक्षण मिलना चाहिए जबकि ये धर्म किसी को दलित या अनुसूचित जाती का नहीं मानते . तो ये दूर की कौड़ी ये कहाँ से लाये ? इनका कहना है की जिन दलितो और अनुसूचित लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया उन्हे भी यह सम्मान मिलना चाहिए !?

संविधान , कौन सा  सविधान किसका संविधान , जिसके इतने संसोधन किए इनहोने की इसे बनाने वालों की आत्मा भी रो रही है . द्रौपदी का क्या चीरहरण करने की कोशिश की होगी दुर्योधन ने , इनहोने साक्षात कर डाला .
अब भी सोते रहेगी इस देश की जनता या किकर्तव्यविमूढ़  हो कर राखी और राहुल का स्वमवर देखती रहेगी .
नई जनगणना में जाती और धर्म की भी गिनती का प्रावधान रखा गया है .क्या इससे सच सामने निकलकर आयेगा?

क्यों नहीं राजनेताओं की नीयत ठीक होती और ये वास्तव में पीड़ित और गरीब को उसका हक कब दिलाएंगे , आर्थिक और केवल आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाकर . लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इनहोने इस देश की बौधिक क्षमता और धन को गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया है . और जब यही गरीब ले देकर अपनी प्रतिभा से विदेश पलायन कर जाता है तो ये पालक पावड़े बिछाकर उसका सम्मान करते हैं . उसे देश प्रेम और जन्मभूमी का याद दिला कर भावनात्मक ब्लैकमेल करते हैं . सम्मान पाकर वह खुश होता है लेकिन फिर भी ठगा जाता है . दोहरी नागरिकता अभी भी सरकरी फ़ाइलों में बंद है .देश से दूर रहने वाले लोगों जागो देखो कैसे कैसे अपराधियों को यह देश महिमा मंडित कर रहा है .किस किस को पद्म सम्मान दिये जा रहे हैं .आपके बीच भी फूट डालने का पूरा इंतेजाम है , भाई पुरस्कार तो उसे ही मिलेगा जो एक " सक्षम" भारतीय हो.

कर तो देना यह चाहिए जितने जितने विभिन्न प्रकार के भारतीय हैं उनकी संख्या के प्रतिशत के आधार पर 100 प्रतिशत आरक्षण कर देना चाहिए .लेकिन ऐसा भी नहीं होगा . इसीलिये पिछड़ी जाती का आरक्षण उच्च पदों तक नहीं पहुँचा (उच्च सदनो, उच्च पदों  तक).

जिस आर्थिक प्रगति का ढ़ोल ये पीटते हैं उसमे सरकार का क्या योगदान है सिवाय महंगाइ और विदेशी उपभोक्ता पदार्थों के प्रसार के . ये प्रगति हुई है इस देश के बौद्धिक धन से . इनकी नजर वहाँ भी लगी है आरक्षण करवाने पर . हम राजा हैं यहाँ वही चलेगा जो हमारी मर्जी .

लोग कहते हैं संसद पर हमला करने वाले को फाँसी दो , अरे बेवकूफों जिनने इनके प्राणो की रक्षा की उसे फाँसी ! कुछ बेवकूफ अपनी जान दे दिये तो उन्होने क्या पूछकर जान दी थी. हम उनका सम्मान तो कर दिये और क्या चाहते हो .

बात कहाँ से शुरू हुई और कहाँ पहुँच गयी. बात निकली है तो दूर तलक जाएगी ......
हर शाख़ पे उल्लू(न जाने क्या बिगड़ा है इस प्राणी ने ) नहीं नहीं उस्ताद बैठा है ,अंजाम ?

गुरुवार, 4 जून 2009

महिला राज्यम जय हो


हर किसी की आरक्षण की मांग में महिलाएं भी खड़ी हो गई हैं और पुरूष नेता उन्हें झुनझुना दिखा रहे हैं, जबकि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की मुखिया एक महिला है । उन्हें ये जो स्थान प्राप्त हुआ है उसके बाद तो उन्होंने जहाँतक हो सका मजबूती ही दिखाई है । अन्य राष्ट्रीय स्तर की महिला नेताओं ने जो स्थान बनाया है वो भी उनकी एक उपलब्धि है । क्या आवश्यकता है उन्हें कटोरा लेकर भीख मांगने की ? उनके पास मत देने का अधिकारहै और अगर वे एक जुट होकर केवल सही उम्मीदवारों का समर्थन करें तो १००% उनके द्वारा चुने हुए लोग ही सत्ता में आयेंगे । जिससे न केवल देश को ही एक नई दिशा मिलेगी बल्कि बहुत सारे अनावश्यक नेताओं सेछुटकारा मिलेगा । इसमे तो कोई विवाद नही हो सकता क्योंकि महिलायों की नजर पारखी होती है .

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल , सरकारी पार्टी की मुखिया सोनिया गाँधी , लोकसभा अध्यक्ष मीराकुमार कई प्रमुख बैंको की मुखिया महिलाएं । क्या अभी भी आवश्यकता है महिला आरक्षण की । वैसे भी आजकलवैज्ञानिक हलको में चर्चा है की पुरूष और पौरूषता अवनति की ओर हैं और यही अवस्था रही तो पुरूष का सफायाहो जाएगा ।

शनिवार, 4 अप्रैल 2009

राहुल गांधी का बयान की कांग्रेस गरीबो के साथ है

कोई शक नही इस बयान में । इस देश में गरीब और गरीबी को किसने बढाया ? जिसने ज्यादातर इस देश में शासन किया । किसने इस देश को धर्म, समाज , जाती और आरक्षण के भवंर में डाला । और हमेशा ये दावा करना की हम धर्म निरपेक्ष हैं, आपकी पार्टी या किसी भी पार्टी ने इस देश में क्या किया ये किसी से छुपा नही है।
आज बाबा साहेब आंबेडकर की आत्मा कितनी कराह रही होगी किसीको इसका अंदाजा है? उनमें इतनी दूरदृष्टि और क्षमता थी की उन्हों ने आरक्षण का विरोध किया था । उन्होंने सहमती इसी बात पर दी थी की यह समय के साथ हटा लिया जायेगा । किंतु जब गांधीजी की बात को नही माना गया तो कहाँ बेचारे डॉक्टर भीमराव !
सारी दुनिया चिल्लाती रही की आर्थिक आधार पर आरक्षण या सुविधा दो लेकिन सब सोते रहे । नेता तो चाहते ही हैं की जनता सिर्फ़ चुनाव के समय जागे अपना कमीशन ले और सो जाए , आख़िर राजा राजा होता है और प्रजा प्रजा होती है । अब कहीं से जाकर कांग्रेस को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की सुध आई है , देर आए दुरस्त आए ।