अभी राजकुमार सोनी जी के ब्लॉग को पढ़ते हुए देश के एक वयोवृद्ध युगपुरुष के बारे में कुछ और जानकारी प्राप्त हुई . रामचंद्र जी ने विवाह नहीं किया .
आप कहेंगे शीर्षक से इस बात का क्या संबंध ? कुछ समय से रायपुर के दो अविवाहितों (eligible bachelors)अनिल पुसदकर और
संजीत त्रिपाठी जो की रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता और ब्लॉग जगत के स्तंभ है के बारे में कई टिप्पणियाँ पढ़ने को मिली की ये विवाह क्यों नहीं करते इत्यादि इत्यादि . अनिल ने इनका उत्तर भी अपने ब्लॉग में दिया है .
इस तरह का प्रश्न शायद हमारे देश के अलावा कहीं भी सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाता . हम कई बार अपनी सीमा से बाहर जाकर सवाल जवाब करने लगते हैं .मेरे ख्याल से यह एक पूर्णतः व्यक्तिगत प्रश्न है .
वहीं इन प्रश्नकर्ताओं पर लिंग आधारित भेदभाव का आरोप भी लग सकता है क्योंकि मैंने तो कही नहीं देखा ब्लोगजगत में ऐसी सलाह किसी स्त्री के लिए .