इंटरनेशनल लिविंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इंटरनेशनल लिविंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 जनवरी 2010

भारत 88 वीं पायदान पर ....

इस वर्ष की सूची में भारत  ने 35 स्थानो की छलांग लगाते हुए 88 वाँ स्थान प्राप्त किया है  . 2010 के जीवन की गुणवत्ता के आधार पर इंटरनेशनल लिविंग नामक  पत्रिका ने यह सूची जारी की है . यह पत्रिका 30 साल से यह सर्वेक्षण कर रही है . इस सर्वेक्षण में 9 विभिन्न श्रेणीयों को ध्यान में रखा जाता है - जीवन यापन का खर्च , संस्कृति और आराम , अर्थ व्यवस्था , पर्यावरण, आजादी , स्वास्थ्य, आधारभूत स्थिति , सुरक्षा और ख़तरे  और वातावरण .
इस महाद्वीप में भारत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है भूटान के बाद . पिछले वर्ष यह चौथे स्थान में था .

अंतर्राष्ट्रीय सूची में फ़्रांस लगातार पाँचवी बार प्रथम स्थान पर है , इसके बाद हैं ऑस्ट्रेलिया !, स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी . अमेरिका चार स्थान खोते हुए सातवीं पायदान पर है. स्वीडन विश्व का सबसे महंगा देश है .

सौजन्य : याहू