थ्री इडियट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
थ्री इडियट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

थ्री इडियट - एक सही संदेश

इस फिल्म ने एक पुराने सिद्धांत को सामने रखने की कोशिश की है कि अपने आप को पहचानो . हर इंसान में एक बीज छिपा है उसके विकास का, जो इसे उचित धरातल दे पाया उसका जीवन पुष्पित पल्लवित हो गया . बाकी सब एक भीड़ में गुम गए . रंचो प्रतीक है उस धुन का जिसे अपना वाद्य और संगीत पता था . लगता तो एक स्वप्न जैसा ही है , लेकिन चरितार्थ  करता है " जिन खोजा तीन पाइयाँ गहरे पानी पैठ ".उसके लिए पढ़ाई एक माध्यम था अपने आप तक पहुँचने का, ना कि अपनी झोली भरने का .

सिर्फ खलता है, इसकी प्रस्तुति में कुछ हल्के दृश्य दिखाने क्या जरूरी थे ?