पुरुष नेता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरुष नेता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 मार्च 2010

देश के पुरुष नेताओं ने लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया

महिला आरक्षण के असर से चिंतित नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक हुई . जिसमे इस विधेयक का आगे पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया . दो बड़ी पार्टियों के एकजुट होकर इस निर्णय से परेशान नेताओं ने एक और प्रस्ताव पास किया की अगर यह आरक्षण आ ही गया तो अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए उनके पास लिंग परिवर्तन के अलावा अन्य कोई और रास्ता नहीं है .

छत्तीसगढ़ के काँग्रेस नेता चरणदास महंत ने उन्हे पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया है . यहाँ यह ध्यान  देने वाली बात है की श्री महंत किन्नरों की संस्था के सरक्षक हैं .उन्होने छत्तीसगढ़ के विख्यात प्लास्टिक सर्जन से भी बात कर ली है जो इस काम में महारत रखते हैं . नेताओं को महंत ने विश्वास दिलाया है की उन्हे इस ऑपरेशन में ज्यादा से ज्यादा छूट दिलवाई जाएगी एवं राजकीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी . यह जानकारी मिलने पर नेताओं ने चैन के साँस ली है .



सौजन्य : नवभारत रायपुर