चौंक गए न आप ! मैं भी चौंक गया था शीर्षक पढ़ के . लेख पढ़ा तो समझ आया की कितना अभिनव प्रयास कर रही एक संस्था धर्म के सहारे . जहाँ लोग धर्म के नाम पर न जाने अपने कितनी दुकानदारी चला रहे हैं वहीं एक संगठन "रौनक एवं जागरूक समाज संस्था " ने लखनऊ से 250 किलोमीटर दूर सोनभद्र में अपना अभियान चला रखा है .
ये जगह जगह रामायण का पाठ करवाते हैं और प्रसाद के रूप में पौधे देते है . इनका यह कार्यक्रम काफी सफल हो रहा है , क्योंकि लोग प्रसाद का सम्मान करते हैं .
रौएजसस (REJSS) ने पिछले 6 महीने में इस तरह 18000 पौधों का वितरण किया है .
सोनभद्र के अलावा वाराणसी, चंदौली और मिर्ज़ापुर में भी यह अभियान चलाया गया है .
डिंपल सिंह जो इस संस्था की एक प्रवक्ता हैं ने बताया की पिछले पाँच सालों से वे ये अभियान स्कूलों में चला रहे थे लेकिन उन्हे इतनी सफलता नहीं मिली जितनी अब मिल रही है .इस कार्य के लिए जनता भी मुक्त हस्त से दान दे रही है . संस्था की योजना धीरे धीरे इसे राज्य के अन्य जिलों में ले जाने की है .
"जय श्रीराम करो कल्याण "
सौजन्य : याहू और आईएएनएस
(Asit Srivastava can be contacted at asit.s@ians.in)