रायपुर में इस बीमारी से पहली मृत्यु औए कुछ और लोगों के इससे ग्रसित होने की सम्भावना के साथ इसने फिर एक बार दस्तक दी है . जैसी की सम्भावना व्यक्त की जा रही थी वैसा ही हुआ , ठण्ड की शुरुआत के साथ ही H1N1 फ्लू ने एक बार फिर से
अपने लक्षण दिखाने प्रारंभ कर दिए .कहा जाता है बीमारी अमीर ya गरीब में कोई भेद नहीं करती, ऐसा ही देखा जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेब साईट के कुछ लिंक नीचे दिए गए हैं जिनसे काफी जानकारी मिल सकती है .
कुछ विरोध के कारण इस बीमारी का नाम H1N1 फ्लू रखा गया है लेकिन अभी भी कई समाचार पत्र इसको पुराने नाम से ही पुकार रहे हैं ?
एक मशीन जो कई मरीजों को बचा सकती है शायद, मेरी जानकारी के अनुसार हमारे देश में उपलब्ध नहीं है-ECMO .
Use of the pandemic (H1N1) 2009 vaccines
Pandemic (H1N1) 2009
What can I do?
H1N1 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
H1N1 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 5 दिसंबर 2009
शुक्रवार, 14 अगस्त 2009
धन्य हो गुलाम नबी आजाद साहब
जब हमारे देश के स्वास्थ्य मंत्री ऐसे बयां देंगे तो क्या होगा
१. पुणे में हुई पहली swine फ्लू से मृत्यु के लिए घरवालों को जिम्मेदार ठहराना क्योंकि उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया और बाद में माफ़ी माँगना . खुद तो बड़े बड़े नेता या तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज करते हैं या विदेश चले जाते हैं लेकिन मौका मिलते ही प्राइवेट अस्पतालों को गरियाना नहीं भूलते क्योंकि इससे उनकी TRP जो बढती है
.
२. Swine फ्लू से बचने के लिए मास्क जरूरी नहीं है ?
गुरुवार, 13 अगस्त 2009
किसके पास है H1N1 (फ्लू) का इलाज ?
सभी अपने अपने दावे ठोक रहे हैं कि हमारे पास आइये , हमारे पास है अचूक इलाज . जब बीमारी ही नहीं थी तो इलाज कहाँ से आ गया ! या तो बीमारी और दवा एक साथ बनाये गए? . रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढाना इलाज नहीं कहा जा सकता . और रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के तो हमेशा से साधन रहे हैं इसे इलाज से नहीं confuse करना चाहिए , सरकार ने भी जो दवा temiflu टनों के हिसाब से खरीद ली है वह भी सामान्य फ्लू में जब हालत काफी ख़राब हो तभी दी जानी चाहिए अन्यथा लक्षनात्मक इलाज और सुरक्षा ही काफी है . बदहवासी और भय का माहोल भी आपकी रोगों से लड़ने को क्षमता कम करता है क्योंकि ये ऋणात्मक भाव हैं.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)