India my nation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
India my nation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 मई 2010

एक चपरासी की भी मेडिकल जाँच होती है नौकरी पाने के लिए

मेरे इस पोस्ट का मन्तव्य किसी वर्गीकरण से नहीं है , चपरासी शब्द  केवल उदाहरण के लिए प्रयुक्त है

इस देश में हर चीज पर कुछ न कुछ प्रतिबंध या आवश्यक योग्यता निर्धारित है .
विवाह की कानूनी सीमा , उम्र के हिसाब से.
स्कूल/कॉलेज  में न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा.
हर तरह की  सरकारी नौकरी में भी न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा .
हर जगह चिकित्सा जाँच भी होती है ?
हर जगह गति अवरोधक लगे हैं .





एक जगह को छोडकर  " राजनीति "
सार्वजनिक राजनीति में 18 वर्ष के होते ही संभावनाओं के द्वार खुल जाते हैं . इसके बाद कोई भी किसी भी प्रकार  का अवरोध नहीं है न उम्र का न शिक्षा का न स्वास्थ्य का  . राजनीति का  प्रशिक्षण भी स्कूल कॉलेज से शुरू हो जाता है . खुद को क्या सुविधा मिलनी चाहिए ये भी स्वयम निर्णीत होता है . और किसी सरकारी सेवक को 1 दिन की नौकरी पर पेंशन नहीं मिलती जबकी ये जन सेवक हैं इन्हे यह सुविधा उपलब्ध है  ? खुली बंदरबांट है .

जहाँ सबसे ज्यादा कड़ी जाँच होनी चाहिए वहीं कोई नियंत्रण नहीं . कौन आपके राज्य या देश को चलाएगा उसपर कोई रोक टोक नहीं .

कब होगा आजाद  हमारा देश अंग्रेजों के बनाये दासता कानूनों से ?

क्या यही है मेरा भारत महान

जय हो जय हो गाते रहो (जनता)
चैन की बंशी बजाते रहो (नेता)