MCI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
MCI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गिरफ्तार

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के अध्यक्ष डॉ. केतन देसाई और अन्य दो लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर सीबीआई ने डॉ. देसाई के कार्यालय पर छापा मारकर उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया। डॉ. देसाई पर पंजाब में मेडिकल कॉलेज खोलने की मान्यता देने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। 
मेडिकल काउंसिल पर तानाशाही और अपारदर्शिता के आरोप लगते रहे हैं . इस संस्था ने देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतने सालों में विकास की जगह विनाश ही किया है .
कुछ समय पहले मेडिकल काउंसिल ने डाक्टरों के ऊपर उपहार  लेने संबंधी कानून भी पास किया है . इस कानून को भी जिस तरह से अपरदर्शक तरीके से बनाया गया और लागू किया गया वह भी शक़ के दायरे में था .निजी तो निजी सार्वजनिक क्षेत्र के मेडिकल कालेजों से भी उगाही की जाती रही है . विस्तृत जाँच करने पर चौकाने वाले परिणाम आ सकते हैं .


समाचार सूत्र : दैनिक भाष्कर