addiction लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
addiction लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 जुलाई 2009

हैप्पी आवर किसके लिए हैप्पी है ?

आजकल ज्यादातर मदिरालयों के बाहर हैप्पी आवर के बोर्ड दिखाई दे जायेंगे . इनका समय दिन के ११ बजे से शाम के ६ बजे तक हो सकता है . छूट का प्रतिशत भी २५ से ५० प्रतिशत हो सकता है . इस तरह का आमंत्रण दिन में भी नशा करने को प्रायोजित कर रहा है . जब दिन में भी इतनी छूट देकर मुनाफा कमाया जा सकता है तो रात को कितना मुनाफा होता होगा ? कहीं न कहीं ग्राहक को चूना भी लगाया जा रहा होगा ये कैसे यह खोज का विषय हो सकता है . सबेरे सबेरे से जो पीने लगे उसका और उसके परिवार का क्या होगा ! इस गोरख धंदे में सरकार की भी भागीदारी है .

शनिवार, 18 जुलाई 2009

क्या आप ब्लोगोह्लिक या ब्लोगोमेनिअक तो नहीं हो रहे ?

यदि आप दिन रात ब्लॉग से लगे रहते हैं या ६ से ८ घंटा इसी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं तो ये मेनिया के लक्षण हैं . आपकी सुबह प्रारंभ और रात्रि अंत ब्लॉग से हो तो भी आप इस श्रेणी में आते हैं .

अगर आप दिन में कम से कम दो बार ब्लॉग जगत में घूम रहे हैं हर बार २-३ घंटे तो माने आप अल्कोहोलिक हो गए .

इस अवस्था को लाने के कुछ प्रायोजक भी हैं जो लोगों को इस दुनिया में पहुंचाकर खुद गायब हो जाते हैं . ये हैं ब्लॉग वाइरस जो इस रोग को फैला कर खुद अप्रभावित रहते हैं . इसका कोई इलाज भी नहीं है .

ब्लोगोस्फिअर की इस दुनिया में नित नए लक्षण जुड़ते रहते हैं

ब्लोगेरिया

ईमेलिया

ब्लोगोफोबिया