freedom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
freedom लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविवार, 16 अगस्त 2009
हिंदी ब्लॉग जगत को आगे आने के लिए संकुचित मानसिकता और सस्ती लोकप्रियता छोड़नी होगी
मेरे विचार से ब्लॉग जगत व्यक्ति को अपनी प्रतिभा और विचारों को दुनिया के सामने लाने का अनूठा माध्यम है . मुझे ज्यादा समय नहीं हुआ इस क्षेत्र में पदार्पण किये हुए . लेकिन लगता है हम अपनी संकुचित मानसिकता से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं . बहुत आसान होता है किसी के विरुद्ध टिप्पणी करना . आप अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है लेकिन कोई आपको ये अधिकार नहीं दे देता की आप एक सीमा को पार कर लें, हम यह भूल जाते हैं की हमें ही एक सीमा रेखा बनानी होगी इस क्षेत्र में क्योंकि यह स्व नियंत्रित क्षेत्र है जहां आपको पूरी आजादी है जो चाहे कहें कोई संपादक नहीं है . लेकिन इस छूट का मर्यादा के अन्दर ही उपयोग करें . अगर आप विवेचन करेंगे अंग्रेजी ब्लॉग जगत से तो कोई तुलना ही नहीं हो सकती वहाँ कोई क़द्र और फिक्र नहीं है की क्या लिखा और कहा जा रहा है . हमें आगे बढ़ाना है तो छुद्र मानसिकता को छोड़ना पड़ेगी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)