sex लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sex लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 अप्रैल 2010

पुरुषों का दिमाग सेक्सग्रस्त है , वे अपनी भावनाएँ छुपाते हैं और धोखेबाज़ हैं



यह कहना है डॉ  ब्रिज़ेंडीन का, कि लंबे समय से जो शक महिलाओं को  था वह सच है . पुरुष हारमोन टेस्टेस्टेरोन इस सब के लिए जिम्मेदार है . इसीके प्रभाव से पुरुष महिला के रूप रंग और काया से प्रभावित होते हैं 
वे कहती हैं कि महिलाओं को इस बात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि पुरुष पुरुष है और सम्हल के रहना चाहिए.
वैसे हमारे देश में यह सलाह तो सदियों से दी जा रही है लेकिन कोई मानता है तो कोई नहीं नहीं मानने वाले लिव इन तक चले जाते हैं..

उनकी पुस्तक "Male Brain: A Breakthrough Understanding Of How Men And Boys Think are" में कुछ और तथ्यों पर भी प्रकाश डाला गया है .


1. पुरुष कामातुर होते हैं . पुरुष के दिमाग का वह हिस्सा जो काम वासना को नियंत्रित करता है महिलाओं के हिस्से से अढ़ाई गुना ज्यादा बड़ा होता है .

2. पुरुष ऐसी हरकतें करने के लिए बने हैं (programmed). "पुरुष तंद्रा" जोकि पुरुष हारमोन के कारण होती है के कारण वह स्त्री को निहारने से अपने आप को नहीं रोक पाता . इसकी तीव्रता उसके संस्कारों से नियंत्रित होती है . 

3 पुरुष एक से ज्यादा संबंध बनाने के लिए आतुर होते हैं . पुस्तक के अनुसार पुरुष अपने जीवनकाल में औसतन 14 साथी चाहते हैं जबकि महिलाएँ एक या दो .
 पुरुष को यौन संबंध के बाद तीव्र नींद आती है इसका कारण उसके दिमाग में oxytocin जोकि मूलतः एक स्त्री हार्मोन है का बहुतायत से स्त्राव होना है . इस नींद का यह मतलब नहीं लगाया जाना चाहिए कि वह आपसे प्यार नहीं करता .

4.पुरुष अपने संबंधों के बारे में ज्यादा झूठ बोलते हैं . जैविक रूप से पुरुष महिला से  झूठ आसानी से बोल लेते हैं .

5.महिला के लिए संभोग पूर्वे प्रेम 24 घंटे तक विस्तारित हो सकता है पुरुष के लिए यह 3 मिनट तक सीमित है  
वे कहती हैं पुरुष की आरंभिक भावनात्मक क्रिया स्त्री से ज्यादा शक्तिशाली हो सकती है लेकिन वह 2.5 सेकंड में अपने चेहरे से भाव छुपा सकता है या बदल सकता है .

उनका यह भी कहना है कि यह सब जानकारी पुरुष के बुरे व्यवहार को यथोचित नहीं ठहराती. यह उसे बुरे कर्म करने के लिए एक आधार नहीं प्रदान करती . लेकिन साथ ही वे यह भी कहती हैं कि पुरुष को अपने जैविक स्वरूप के बारे में बताने का अधिकार है और इसे वार्ता में भी शामिल किया जाना चाहिए