Ken Modestou जो कि लन्दन के एक होटल में अपना केश कर्तनालय चलते हैं विश्व के सबसे महंगे नाइ हैं . उनके एक बार बाल काटने की कीमत है १५००० पौंड ये वजन वाला नहीं ब्रिटिश मुद्रा है . १ पौंड स्टर्लिंग होता है करीब ८० भारतीय रुपये के बराबर . तो ये जनाब इतना पैसा किससे लेते हैं !
ग्राहक भी इनके कोई छोटे मोटे नहीं हैं , ये हैं ब्रुनेई के सुलतान जो कि एक समय में विश्व के सबसे धनि व्यक्ति माने जाते थे . अभी भी रसूख में कोई कमी नहीं है . यह पैसा हर महीने दिया जाता है . केन हर महीने विमान के प्रथम श्रेणी में सफ़र करके ब्रुनेई जाते हैं उनके आने जाने और रहने का पूरा शाही इंतजाम होता है . विमान का किराया ही ११००० पौंड होता है .यह काम केन १६ सालों से कर रहे हैं . सारे खरचों के अलावा सुलतान केन को एक डॉलरों से भरा लिफाफा भी देते हैं . केन अपने स्थानीय ग्राहकों से ३० पौंड लेते हैं . इसे क्या कहेंगे किस्मत का लिखा या मेहनत का फल :)