universe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
universe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

२००९ में ब्रम्हांड की १० नई खोजें


१0. neutron तारे जो की ब्रम्हांड की  सबसे कठोर  वस्तु है, १० बिलियन गुना ज्यादा मजबूत स्टील से 
९ जुपिटर के चाँद यूरोपा के समुद्र  में मछलियों की सम्भावना 
८ हमारे तारामंडल के बाहर 32 नए ग्रहों की खोज 
७ फिनिक्स मंगल  के यान के पैरों में पानी की बूँदें 
६ Gliese 581d जो  कि  पृथ्वी  से  सबसे  मिलता  जुलता  गृह  है  में  सागर  की  सम्भावना 
५ परमाणु से भी  छोटे  सबसे पुराने  कण  neutrinos , might each encompass a space larger than  thousand of galaxies each !
४ मंगल के पुराने समुद्री किनारे के उच्चतम व्याख्यापित  चित्र 
३ चन्द्रमा पर पानी का मिलना 
२ दो पूँछ वाले धूमकेतु का पृथ्वी के पास से गुजरना 
१ सूर्य के कम सक्रिय होने की जानकारी एक छोटे हिम युग की ओर इंगित करती हुई 

सौजन्य : याहू और associated press  (AP)

मंगलवार, 8 सितंबर 2009

जड़ और चेतन में फर्क क्या है


हम यह जानते हैं कि हर वस्तु का आधार अणु और  परमाणु हैं . फिर ये भेद क्यों कि किसी को हम जड़ कहते हैं किसी को चेतन . इन छोटे छोटे कणों में विशाल उर्जा समायी हुई है . इस उर्जा का धनात्मक या ऋणात्मक दोनों उपयोग किया जा सकता  है . यह बात भी कही जाती है कि हर चीज के दो पहलु होते हैं और यह सत्य भी है . ऋण और धन के बिना उर्जा का प्रवाह नहीं होता . उचाई के बिना गहराई नहीं होती . अच्छे  के बिना बुराई  नहीं होती .
अगर दूसरा पहलु नहीं हो तो शायद उस गुण को पहचानना मुश्किल हो जाये . ठण्ड है तो गर्मी भी  है , अगर एक नहीं होता तो पता कैसे चलता कि क्या ठण्ड है और क्या गर्मी .
जब हर वस्तु का आधार अणु परमाणु हैं तो जड़ और चेतन का अंतर  क्यों ? ऐसा क्या है जिससे कोई वस्तु  चेतन होती और दूसरी जड़ . मशीन, वाहन इत्यादि चलायमान हैं लेकिन चेतन नहीं . तो चलायमान होना भी चेतना नहीं है . संवाद कर लेना भी मशीनों  के बीच संभव है , यह भी भेद नहीं प्रकट करता जड़ और चेतन  का  . या यह हमारी सोच का अंतर है कि जिस बात को हम महसूस नहीं कर पाते उसे जड़ कह देते हैं और जिसे कर पाते हैं उसे चेतन . मनुष्य के विभिन्न स्नायु तंत्रों की भी एक सीमा है और इसीसे विज्ञानं ने विभन्न तरंग धैर्यता  को मनुष्य की समझ के अनुसार अलग अलग दर्शाया  है . जैसे प्रकाश की अलग तरंग धैर्यता है तो ध्वनि की अलग . अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश की गति ही तीव्रतम मानी  गयी है . लेकिन पराविज्ञान इससे भी तेज उर्जा के बारे में जानता है जैसे संवादों और विचारों का तुंरत एक स्थान  से दूसरे स्थान पहुच जाना .
कुछ दिनों पहले एक प्रयोग किया गया है जिसमे अन्तरिक्ष  की एक सम्बह्वित दिशा में एक सन्देश भेजा गया है जिसे अनुमान से २० वर्ष लेंगे  वहां तक पहुँचने के लिए ? इतने लम्बे प्रयोग का क्या फल होगा ये तो समय ही बताएगा कितने लोग हैं आज जो उसका कोई सम्बह्वित उत्तर आने तक जीवित रहेंगे . विज्ञान कि अभी की अवस्था बहुत ज्यादा सक्षम नहीं है ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने के लिए