शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

हेलिकॉप्टर से हनुमान जी का अभिषेक

हनुमानजी का अभिषेक यह स्थान है वेस्ट इंडीज में त्रिनिदाद में





जवानी में तो गधी भी खूबसूरत दिखती है ?

जवानी में तो गधी भी खूबसूरत दिखती है ?
इसका क्या मतलब है
जवानी और खूबसूरती एक दूसरे के पर्यायवाची हैं
खूबसूरती और गधी पर्यायवाची हैं
गधी और जवानी ......
नजर का फेर है
जवानी में सब रंगीन दिखाई देता है
कहने वाले को न जवानी का पता था न गधी का
गधी से लात खाकर यह कहना पड़ा
एक जेंडर बाईस है 

मंगलवार, 30 मार्च 2010

भारतीय लड़कियाँ सबसे चुस्त


यह परिणाम है 34 देशो में 70000 बच्चों पर किए गए परीक्षण का . दुनिया के एक तिहाई बच्चे अलालों की श्रेणी में आते हैं जो रोज तीन  घंटे या उससे ज्यादा समय व्यतीत करते हैं टीवी या कम्प्युटर पर . यह सर्वेक्षण किया है विश्व स्वास्थ्य संगठन ने . इसमे यह भी पता चला की अमीर देशों या गरीब देशों में कोई अन्तर नहीं है .
यह सर्वेक्षण अमेरिका, एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के देशो में 2003 से 2007 के बीच किया गया . 
इस परीक्षण में उपयुक्त शारीरिक गतिविधि का मापदंड था रोज एक घंटे व्यायाम वह भी जिम क्लास के बाहर और कम से कम पाँच दिन एक हफ्ते में . इस मापदंड में 25 प्रतिशत लड़के और 15 प्रतिशत लड़कियाँ  ही टिक पायी .
वे बच्चे जो तीन या ज्यादा घंटे टीवी, कम्प्युटर या विडियो गेम में रोज खर्च करते हैं उन्हे सुस्त की श्रेणी में रखा गया . 25 %लड़के और 30 % लड़कियाँ सुस्त की श्रेणी में पायी गयी .
उरागुए  में सबसे अधिक 42% और ज़ाम्बिया में सबसे कम 8 % लड़के उचित श्रेणी में पाये गए . 
भारतीय लड़कियाँ सबसे आगे पायी गयी 37% के साथ जबकि इजिप्ट 4% के साथ सबसे पीछे .
म्यांमार के बच्चे सबसे कम सुस्त पाये गए 13% लड़के और 8% लड़कियाँ इस श्रेणी में पाये गए .
सबसे सुस्त बच्चे St. Lucia and the Cayman Islands में पाये गए 58% लड़कों और 64% लड़कियों के साथ .
यद्यपि इस सर्वेक्षण में इस सुस्ती के कारणों का पता नहीं लगाया  गया लेकिन ऐसा अदाज लगाया गया है की शहरीकरण और साथ ही साथ टीवी और यातायात के यंत्रिक साधन इसके लिए जिम्मेदार हैं . ऐसा माना गया की स्कूल अपने पाठ्यक्रम  में शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहन देकर इस समस्या  को दूर कर सकते हैं साथ ही उन्हे व्यायाम का महत्व भी समझाया  जाना चाहिए .
साइकल यातायात के लिए अलग से लेन और अन्य व्यवस्थाएँ करके इसे ठीक किया जा सकता है .
इस समस्या के ओर उचित एवं गहन ध्यान देने की बात पर भी ज़ोर दिया गया है 

गुरुवार, 25 मार्च 2010

बच्चो के सामने क्या न करें

बच्चे  अपने  अभिभावक  की नकल करते हैं . इसलिये  उन्हे सावधान रहना चाहिए की वे  कैसा व्यवहार उनके सामने करते हैं . जिन घरों में मार पीट और दुर्व्यवहार सामान्य है उस घर के बच्चे  भी ज्यादातर ऐसा  करते हैं . ऐसा माना जाता है की बच्चे का पहला  स्कूल  घर ही होता है , इसके बाद सबसे बड़ा प्रभाव स्कूल और सह पाठियों का होता है . इन चीजों से बचा जाना चाहिए 


1. लड़ाई झगड़े  और व्यर्थ  के वाद विवाद से 

2. अपने वयस्क भावों को बच्चों के सामने प्रदर्शित करना . स्नेह प्रदर्शन  एक अच्छा भाव है लेकिन एक सीमा तक.

3. आरोप प्रत्यारोप /कसम खाना

4. हिंसा, स्टंट  और नग्नता के दृश्य , फिल्मों या टीवी पर . और अब इंटरनेट पर 



5.धूम्रपान या नशा  


6. झूठ बोलना या बच्चों का उपयोग करना झूठ बोलने में
 

सौजन्य : टाइम्स ऑफ इंडिया 

बुधवार, 24 मार्च 2010

क्या पार्टी का विधान संविधान से बड़ा है - क्या यही प्रजातन्त्र है ?

हमारा देश संवैधानिक रूप से प्रजातन्त्र है जहाँ व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है , इसी अधिकार के अंतर्गत वह अपने प्रतिनिधि विभिन्न रूपों में चुनता है . यह स्थानीय संस्थाओं से लेकर सर्वोचः लोक सभा तक
लोगों को चुनने के लिए दिया गया है . अब दूसरी ओर राजनैतिक पार्टियाँ हैं जो इन्हे व्हिप के माध्यम से बंधक बना लेती हैं . तो आपका प्रतिनिधि और आपका अधिकार बंधक हो जाता है , ये कैसा प्रजातन्त्र है जहाँ एक अधिकार दूसरे गौण अधिकार के कारण विलोपित हो जाता है ?
राज्य सभा और अन्य उच्च सदनो का निर्माण जिस उद्देश्य से किया गया था उसका भी शायद अपहरण हो गया है.
इसका उद्देश्य था उन गुणवानों या समूहों को प्रतिनिधित्व्व देना जो संख्या में कम हैं और उनके अनुभवो का लाभ देश के विकास के लिया लेना . अब इसका उल्लंघन जब देश का प्रधानमंत्री भी कर रहा हो एक सुदूर प्रदेश से राज्य सभा सदस्य बनकर तो छत्तीसगढ़ से भी वही सदस्य बनेगा जिसे राजनैतिक पार्टियाँ चाहेंगी चाहे उसका इस राज्य से कोई संबंध हो या न हो .

एक अकेले वानर ने मंदिर तोड़े जाने का विरोध किया

आश्चर्यजनक किन्तु सत्य हनुमान जी के मंदिर को तोड़े जाने का एक वानर ने विरोध किया . यह घटना कर्नाटक के कोलार क्षेत्र की है . यह मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है . सड़क चौड़ी करने के लिए जब प्रशासन ने कार्यवाही प्रारंभ की तो यह वानर मंदिर के द्वार पर आकर खड़ा हो गया . ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण 20 वर्ष पूर्वे हुआ था . हनुमान जी की प्रतिमा के नीचे एक वानर का शरीर दफ़न है ऐसा भी कहा जाता है .

कृष्णप्पा नाम के एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है की पहले तो इसने चुपचाप विरोध किया द्वार पर खड़े हो कर, लेकिन जब तोड़ने वालों ने ध्यान नहीं दिया तो वानर ने वार कर दिया .

लोगों का कहना है की इसके पहले इसने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया . लोग अब इसकी पूजा हनुमान जी के रूप में कर रहे हैं





सोमवार, 15 मार्च 2010

देश के पुरुष नेताओं ने लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया

महिला आरक्षण के असर से चिंतित नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक हुई . जिसमे इस विधेयक का आगे पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया . दो बड़ी पार्टियों के एकजुट होकर इस निर्णय से परेशान नेताओं ने एक और प्रस्ताव पास किया की अगर यह आरक्षण आ ही गया तो अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए उनके पास लिंग परिवर्तन के अलावा अन्य कोई और रास्ता नहीं है .

छत्तीसगढ़ के काँग्रेस नेता चरणदास महंत ने उन्हे पूरा सहयोग देने का आस्वाशन दिया है . यहाँ यह ध्यान  देने वाली बात है की श्री महंत किन्नरों की संस्था के सरक्षक हैं .उन्होने छत्तीसगढ़ के विख्यात प्लास्टिक सर्जन से भी बात कर ली है जो इस काम में महारत रखते हैं . नेताओं को महंत ने विश्वास दिलाया है की उन्हे इस ऑपरेशन में ज्यादा से ज्यादा छूट दिलवाई जाएगी एवं राजकीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी . यह जानकारी मिलने पर नेताओं ने चैन के साँस ली है .



सौजन्य : नवभारत रायपुर