पेटेंट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पेटेंट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2010

क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है

आप में से बहुतों ने शायद यह विज्ञापन टीवी में देखा होगा . यह  एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का विज्ञापन है.
याद आ गया बचपन जब नमक और कोयले के चूर्ण का उपयोग होता था दाँत साफ़ करने के लिए . वही फॉर्मूला अब एक पैक टूथपेस्ट में महंगे दामों में उपलब्ध कराया जा रहा है . यही है विज्ञान की प्रगति . नीम और बबूल के दातून जिन्होने उपयोग किए उन  उम्रदराज लोगों के दाँतो की आज भी सुरक्षा कर रहे हैं .
जिस तरह विदेशी लोगों ने भारतीय पेड़ों और जड़ीबूटियों का पेटेंट करवाने का प्रयास किया कहीं उनका अगला प्रयास नमक का पेटेंट करवाने का न हो .