ब्लॉग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लॉग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 अक्टूबर 2010

क्या गूगल बज, एक ब्लॉग अग्रीगेटर की भूमिका निभा सकता है

Google Buzz

बहुत से ब्लॉगर इस मंच से जुड़ चुके हैं । अभी इस माध्यम में कार्य और विकास चल रहा है । यह हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में अपनी सेवा उपलब्ध करा रहा है । इसमे शामिल होने से आपके ब्लॉग समर्थक अपने आप इससे जुड़ जाते हैं । हिन्दी ब्लॉग संकलको से आए दिन परेशान होने वाले ब्लॉगर इस मंच का उपयोग अपने ब्लॉग को अन्य लोगों तक  पहुँचाने के लिए कर सकते हैं ।

कई बार तो इसमें बड़े ही मजेदार संवाद भी हुए हैं
एक झलक यहाँ देखिये 

ज्यादा जानकारी यहाँ उपलब्ध है
 http://www.google.com/buzz


क्या लगता है आपको

रविवार, 21 जून 2009

क्या होगा ब्लॉग लिखकर ?

ज्यादा समय नही हुआ मुझे इस ब्लॉग की दुनिया में । आगमन हुआ काफी उत्साह और और शुभकामनाओं सहित । आज पता नही क्यों लगा इतने सक्षम लोग इतना कुछ लिख रहे हैं, हर क्षेत्र से , लेकिन हिन्दी ब्लॉग की पहुँच है कितने लोगों तक ? केवल कुछ हजार लोगों तक ! जिस भाषा को समझने बोलने वालों की संख्या अरबों में हैं उनमे हजारों से होगा क्या । क्या हम सिर्फ़ अपनी भावना कुछ मुट्ठी भर लोगों तक पहुँचा कर अपने उद्देश्य में सफल हैं या फिर ये एक सिर्फ़ भड़ास निकलने का माध्यम भर रह गया है । भड़ास निकालना भी एक अच्छी चीज है स्वास्थ्य के लिए इससे अन्दर का बवंडर कम होता है और शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है ।
कई लोगों के लिया यह अपनी प्रतिभा के प्रस्तुत करने का अच्छा माध्यम भी है । परन्तु ब्लॉग जगत का सबसे महत्वपूर्ण अंग मेरी समझ के अनुसार एक अच्छी सामाजिक और राजनैतिक सोच का निर्माण करना है । हिन्दी ब्लॉग में कुछ ऐसे गुण भी हैं जो अन्य भाषाओं में नही मिलेंगे लेकिन अंततोगत्वा संख्या बहुत महत्वपूर्ण है ।
अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के ब्लॉग से हम कोशों दूर हैं संख्या और विमर्श में । इसका एक कारण हमारा भावनात्मक होना भी हो सकता है । आज हिन्दी के जानकार लोगों का कंप्यूटर उपयोग कम नही है लेकिन इसे एक दिशा ग्रहण करने की आवश्यकता है .

रविवार, 17 मई 2009

हम ब्लॉग क्यों लिखते हैं

कुछ बातें हम अपने सुख के लिए करते हैं स्वान्तः सुखाय। कुछ हम दूसरों के लिए करते हैं परिजन हिताय । ब्लॉग लिखने में भी एक भावना निहित रहती है , जिनमे उपरोक्त दोनों या एक भाव सम्मिलित हो सकता है । इसमे कुछ भाव मित्रता के भी जुड़ जाते हैं , अनजाने दूरस्थ लोगों से परिचय और संवाद । कई लोगों के लिए ये अपनी प्रतिभा को उकेरने का मंच है तो कुछ के ज्ञानवर्धन और श्रोता बनने का मंच । एक कथन है कि अपनी भावनाओं को दबाकर नही रखना चाहिए अन्यथा वह एक विषाद के रूप में भौतिक और मानसिक शरीर को प्रभावित करती है। इसमे लेकिन एक स्वनियंत्रण भी आवश्यक है , अपनी प्रस्तुति ऐसी रहे जिससे कि किसीकी भावना पीड़ित न हो , विचार और शब्द संयत भाषा में हो । ये प्रश्न कई बार उठता है कि गूगल को ब्लॉग पर नियंत्रण रखना चाहिए , क्या ये सम्भव है ? एक साधन आपको उपलब्ध किया गया है , कुछ स्वनिय्न्त्रनो के साथ अब ये आप पर निर्भर है कि आप इसका उपयोग कै़से करते हैं । वैसे गूगल ने ये व्यवस्था भी रखी है कि अगर कोई ब्लॉग आपको अनुचित लगे तो उसकी सूचना आप उन्हें दे सकते हैं । इसमे एक विरोधाभास हो सकता है कई बातें जो हमारी सभ्यता में आपतिजनक हो , उन्हें ऐसा न लगे ।

शनिवार, 2 मई 2009

ब्लॉगर दुनिया के रोचक तथ्य 2

जैसा की मैंने अपने पहले ब्लॉग में ही टिप्पणी की है । यह आंकडा बदलता रहता है ? इसका स्त्रोत ब्लॉगर में ही है। जब आप अपना या किसी और का प्रोफाइल देखते हैं तो वहाँ आपका स्थान भी दिया होता है । उसे क्लिक करने पर आपको ये आंकडे मिलते हैं । एक फर्क तो मैंने ये भी देखा कि हिन्दी और अंग्रेजी में अलग आंकडे आते हैं। अलग अलग लोगों का प्रोफाइल एक ही स्थान के होने पर भी ब्लॉगर अलग आंकडा बताता है ! कोई चाहे तो इस पर खोज कर सकता है ।
इसके उपयोग के बारे में जैसा अनिल भाई ने सुझाया आस पास के लोगों को ब्लॉगर सम्मलेन के द्वारा जाना जा सकता है । एक जैसी सोच या पसंद वाले अपना नेटवर्क भी बना सकते हैं ।