राज ठाकरे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राज ठाकरे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 जनवरी 2010

ऑस्ट्रेलिया से राज ठाकरे को बुलावा

यूपी बिहार वालों से तंग आकर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने मनसे के राज ठाकरे को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया है . उनका मानना है की राज ठाकरे और उनकी समस्या एक है . उन्होने राज ठाकरे से कुछ टॅक्सी ड्राइवरों की भी माँग की है जो बाहरी लोगों को भगाने में सक्षम हों .
ऑस्ट्रेलिया ने राज ठाकरे से मनसे की एक शाखा ऑस्ट्रेलिया में भी खोलने की माँग की है . उनका बयान है की उन्होने तो पैसे कमाने के लिए भारतीयों को पढ़ने आने दिया लेकिन ये मरदूद तो यहाँ बसने लगे . अब अंतर्राष्ट्रीय समाज के सामने हम तो खुल्लम खुल्ला कुछ नहीं कर सकते इसलिये महाराज पधारो म्हारी लाज बचाओ इन मवालियो से.
सुनने में आया है की राज ठाकरे ने उनकी माँग कुछ शर्तों के साथ स्वीकार कर ली है . जिसमें एक है की उन्हे मुंबई से भगाए जाने की अवस्था में ऑस्ट्रेलिया राजनीतिक शरण देगा और उनका दर्जा राजनैतिक सहयोगी का होगा ..