India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 मई 2010

Beware Admission in Medical College

जैसा की आप सब देख चुके हैं मेडिकल कौंसिल का हाल . अगर आप अपने बच्चे को किसी मेडिकल कॉलेज में भरती करवा रहे हैं तो पूरी जानकारी उस कॉलेज और उसके माहौल के बारे में पता कर लें . नहीं तो बाद में पछताना न पड़े . कुछ बड़े नामी गिरामी प्राइवेट कॉलेज में पैसों और नशे का बड़ा खेल है .
अपनी मेहनत से की हुई कमाई का सदुपयोग करें . नाम के जाल में न फसें 



गुरुवार, 28 जनवरी 2010

भारतीय देवी देवताओं के चित्र अमेरिका के पोस्टल स्टैम्प पर

  एक ईमेल से जब यह खबर मुझे मिली तो आश्चर्य हुआ . पहले तो विश्वास नहीं हुआ फिर मैंने सोचा की पता किया जाए क्या बात है . अपने देश में तो यह व्यवस्था सरकार के पोस्ट विभाग पर है .





एक और ईमेल मिली जिसमे इस खबर पर अमेरिका में वाद विवाद हो रहा है कि क्या वाकई यह अधिकृत स्टैम्प है ? जिज्ञासावस मैंने अमेरिकी पोस्ट के आधिकारिक   वेब साइट पर देखा तो पता चला कि वहाँ कुछ निजी कंपनियों को भी स्टैम्प छापने के अधिकार हैं . यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है . अपने देश में जहाँ नकली स्टैम्प छाप के अरबों का घोटाला किया जा चुका है . यह सूचना विस्मयकारी  थी . इस सुविधा में आप अपने चित्र का भी स्टैम्प बनवा सकते हैं !
वैसे जिस संस्था का लिंक मुझे ईमेल से मिला था उसका नाम मुझे यहाँ नहीं दिखा इसलिये किसी भी प्रकार का प्रयास करने से पहले पूरी जानकारी एकत्रित करके ही आगे बढ़ें 

मंगलवार, 19 जनवरी 2010

क्या कारण है बिहार तरक्की नहीं करता

वह  राज्य जिसका एक स्वर्णिम इतिहास है उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है ?
पलायन इस देश के हर राज्य से हुआ
कुछ राज्य जिनसे पलायन हुआ आज देश के सबसे अग्रणी राज्य हैं
बिहार और उससे लगे राज्य जिनसे भी पलायन हुआ आज भी क्यों पिछड़े हुए हैं

आइये अपने विचारों से इसका कारण और इसका समाधान  ढूँढने का प्रयास करें
क्योंकि जब तक सारे राज्य समृद्ध नहीं होंगे वसुधेव  कुटुंबकम की अवधारणा संभव नहीं है

शनिवार, 11 जुलाई 2009

अतुल्य भारत - उदयपुर की जय हो

अमेरिका की प्रतिष्ठित पर्यटन पत्रिका Travel and Leisure magazine ने उदयपुर को विश्व के सर्वोत्तम शहर के सम्मान से नवाजा है . राजस्थान का ये शहर, दक्षिण एशिया का पहला शहर है, यह सम्मान प्राप्त करनेवाला . इसका चयन पाठक उपलब्ध सुख सुविधाओं के आधार पर करते हैं .