रविवार, 14 मार्च 2010

गूगल में कुछ सुविधायें कुछ असुविधाएँ

नए टेंप्लेट गूगल द्वारा प्रदान किए जाने के बारे में तो आप जान चुके हैं . अच्छा प्रयास है .नए पोस्ट में भी कुछ नयी चीजें गूगल ने जोड़ी हैं जैसे ट्रांसलेशन , विडियो एटेचमेंट और स्थान ( जहाँ से आप ब्लॉगिंग कर रहे हैं या संदर्भ )

इसके साथ ही बज कुछ बजबजा रहा है कमेंट करने पर एरर बता रहा है कुछ दिनो से "

रविवार, 7 मार्च 2010

आरक्षण ही आरक्षण है जनता का कहीं पता नहीं

एक और आरक्षण की वकालत की है एक वफ़ादार पंडित ? मिश्रा जी . ? चिन्ह इस लिए लगाया गया है क्योंकि एक ईसाई भी रेड्डी या शर्मा लिख सकता है . यह देश एक छुपे षड्यंत्र की चपेट में है . विदेशी धर्मांतरण करने वालों ने एक नया तरीका निकाला है की धर्म तो बदल लो लेकिन नाम हिंदु ही रहने दो इस तरह दोनों हाथों में लड्डू  यानि अनुसूचित जाती और जनजाति का फायदा भी उठाते रहो और धर्मांतरण का पैसा भी खाते रहो .
अब इसी बात को कानूनी जामा  पहनाने की सिफारिश मिशर आयोग ने की है . ये काँग्रेस से राज्य सभा सदस्य बनाये गए . इनका कहना है दलित मुसलमान और ईसाई को भी आरक्षण मिलना चाहिए जबकि ये धर्म किसी को दलित या अनुसूचित जाती का नहीं मानते . तो ये दूर की कौड़ी ये कहाँ से लाये ? इनका कहना है की जिन दलितो और अनुसूचित लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया उन्हे भी यह सम्मान मिलना चाहिए !?

संविधान , कौन सा  सविधान किसका संविधान , जिसके इतने संसोधन किए इनहोने की इसे बनाने वालों की आत्मा भी रो रही है . द्रौपदी का क्या चीरहरण करने की कोशिश की होगी दुर्योधन ने , इनहोने साक्षात कर डाला .
अब भी सोते रहेगी इस देश की जनता या किकर्तव्यविमूढ़  हो कर राखी और राहुल का स्वमवर देखती रहेगी .
नई जनगणना में जाती और धर्म की भी गिनती का प्रावधान रखा गया है .क्या इससे सच सामने निकलकर आयेगा?

क्यों नहीं राजनेताओं की नीयत ठीक होती और ये वास्तव में पीड़ित और गरीब को उसका हक कब दिलाएंगे , आर्थिक और केवल आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाकर . लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इनहोने इस देश की बौधिक क्षमता और धन को गरीबी रेखा के नीचे धकेल दिया है . और जब यही गरीब ले देकर अपनी प्रतिभा से विदेश पलायन कर जाता है तो ये पालक पावड़े बिछाकर उसका सम्मान करते हैं . उसे देश प्रेम और जन्मभूमी का याद दिला कर भावनात्मक ब्लैकमेल करते हैं . सम्मान पाकर वह खुश होता है लेकिन फिर भी ठगा जाता है . दोहरी नागरिकता अभी भी सरकरी फ़ाइलों में बंद है .देश से दूर रहने वाले लोगों जागो देखो कैसे कैसे अपराधियों को यह देश महिमा मंडित कर रहा है .किस किस को पद्म सम्मान दिये जा रहे हैं .आपके बीच भी फूट डालने का पूरा इंतेजाम है , भाई पुरस्कार तो उसे ही मिलेगा जो एक " सक्षम" भारतीय हो.

कर तो देना यह चाहिए जितने जितने विभिन्न प्रकार के भारतीय हैं उनकी संख्या के प्रतिशत के आधार पर 100 प्रतिशत आरक्षण कर देना चाहिए .लेकिन ऐसा भी नहीं होगा . इसीलिये पिछड़ी जाती का आरक्षण उच्च पदों तक नहीं पहुँचा (उच्च सदनो, उच्च पदों  तक).

जिस आर्थिक प्रगति का ढ़ोल ये पीटते हैं उसमे सरकार का क्या योगदान है सिवाय महंगाइ और विदेशी उपभोक्ता पदार्थों के प्रसार के . ये प्रगति हुई है इस देश के बौद्धिक धन से . इनकी नजर वहाँ भी लगी है आरक्षण करवाने पर . हम राजा हैं यहाँ वही चलेगा जो हमारी मर्जी .

लोग कहते हैं संसद पर हमला करने वाले को फाँसी दो , अरे बेवकूफों जिनने इनके प्राणो की रक्षा की उसे फाँसी ! कुछ बेवकूफ अपनी जान दे दिये तो उन्होने क्या पूछकर जान दी थी. हम उनका सम्मान तो कर दिये और क्या चाहते हो .

बात कहाँ से शुरू हुई और कहाँ पहुँच गयी. बात निकली है तो दूर तलक जाएगी ......
हर शाख़ पे उल्लू(न जाने क्या बिगड़ा है इस प्राणी ने ) नहीं नहीं उस्ताद बैठा है ,अंजाम ?

शनिवार, 6 मार्च 2010

क्या नन्दन निलेकनी प्रीमियम एसएमएस के जरिये देश की गरीब जनता से सवाल पूछ रहे हैं ?

मोबाइल फोन के गिरते हुए काल रेट से परेशान इन कम्पनियों ने नए नए तरीके ढूँढे हैं . इनमे सबसे पहले शामिल हुए टीवी सिरियल जो एसएमएस के जरिये वोट माँगते हैं . एक एसएमएस तीन रुपए का . आगे बढ़ते हुए प्रतियोगिता प्रारंभ हुई "इन्हे पहचानिए" इत्यादि . पहचान सरल आप प्रतीक्षा कर रहे हैं मुख्य व्यक्ति से बात करने की और आपके बिल में 16 जी हाँ 16 रुपए प्रति मिनट जुड़ रहे हैं.. जानकारों का कहना है यह काल तबतक चलती रहती है जबतक कोई और मुर्गा न फंस जाए या आप काल काट दें.

इस धंधे में अब एफ़एम रेडियो और अख़बार भी शामिल हो गए हैं.एक बड़े अख़बार में जब इस तरह का विज्ञापन देखा तो चौंकना स्वाभाविक  था . नन्दन निलेकनी जिन्हे uid(राष्ट्रीय पहचान पत्र) प्रोजेक्ट का मुखिया बनाया गया है जनता से तीन सवाल पूछ रहे हैं एसएमएस के जरिये .! जिनके साथ पूरे देश की सरकार शामिल है और हजारों करोड़ का बजट जिन्हे दिया गया है वो इस तरह का काम क्यों कर रहे हैं ?
अगले साल ऐसे भी जनगणना होने वाली है जिसमे जनता के विचार भी आजकल जाने जाते हैं ,सरकार द्वारा, विभिन्न विषयों में फिर ऐसे प्रायोजित कार्यक्रम की क्या जरूरत आन पड़ी . इस तरह के प्रायोजित एसएमएस में पैसा बटता है प्रायोजक और मोबाइल कंपनी के बीच. नन्दन निलेकनी क्या इस कार्य में शामिल हैं , लगता तो नहीं है .

बुधवार, 3 मार्च 2010

कौन हैं खुशवंत सिंह .......

कई तरह की बातें सुनी है इनके बारे में जब मैंने गूगल में इंका नाम डाला खोज के लिए तो 24700 परिणामों में पहले दस ये आए आप खुद ही देखिये और फैसला कीजिये .
वैसे नेहरू गांधी खानदान के अनन्य दरबारियों में से एक माने जाते हैं . कलयुग में जिसकी चर्चा ज्यादा हो उसकी उम्र उतनी ही लंबी होती है .

http://pustak.org/bs/home.php?author_name=khushwant%20Singh

http://yaadonkaaaina.blogspot.com/2009/05/blog-post_5728.html

http://visfot.com/index.php/bat_karamat/855.html

http://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%96%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A4%B5%E0%A4%82%E0%A4%A4_%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9

http://yada-kada.blogspot.com/2009/05/blog-post_06.html

http://www.mediakhabar.com/topicdetails.aspx?mid=34&tid=972

http://gurugodiyal.blogspot.com/2010/02/blog-post_20.html

http://www.pradhanji.com/index.php?option=com_content&view=article&id=86:2009-09-03-14-21-40&catid=41:your-corner&Itemid=84

http://bhadas4media.com/index.php?option=com_content&view=article&id=1480:debate-media&catid=27:latest-news&Itemid=29

http://59.176.17.111/cgi-bin/koha/opac-search.pl?q=au:%E0%A4%96%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A4%B5%E0%A4%82%E0%A4%A4%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9

मंगलवार, 2 मार्च 2010

वैज्ञानिकों ने एलियन को ढूँढा मिल्की वे में

ज्यादातर हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन से प्राप्त जानकारी से वैज्ञानिकों के समूह ने अपने तारा मंडल के पुराने तारा समूहो का परीक्षण किया . इस प्रयोग से उन्होने सबसे विस्तृत उच्च श्रेणी के एक सूचना संकलन का निर्माण किया जिसमे इनकी उम्र और रासायनिक प्रकृति का समावेश है . .
इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है की मिल्की वे ने कई बौने समूहों को निगल लिया है .पाये गए एलियन समूह  इन बौने समूहे के अंदर से आए हैं
यह रिपोर्ट रॉयल अस्त्रोनोमिकल सोसाइटी के अगले अंक में प्रकाशित होने वाली है

सौजन्य : IANS और याहू 

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

राज खुल गया लोग क्यों नशा करते हैं ?

अमेरिका के दो राज्यों जार्जिया और टेक्सस के मनोवैज्ञानिकों ने एक प्रयोग में पाया की पुरुष जब स्त्री का अवर ग्लास(रेत की घड़ी) जैसा फिगर देखता है तो उसके दिमाग के एक विशेष क्षेत्र में प्रतिक्रिया होती है . यह प्रतिक्रिया बेडौल लोगों को देखने से नहीं होती . इसी तरह की प्रतिक्रिया स्त्रियों में  होती है चौड़े कंधे वाले सुडौल पुरुष को देखकर.

आप कहेंगे इससे नशे का क्या संबंध ?

तो सुनिए व्यक्ति जब मदिरा का गिलास देखता है या अन्य नशा करता है तो दिमाग के उसी हिस्से में वैसी ही प्रतिक्रिया होती है, जैसी की ऊपर बताई गयी है !

खुल गया न राज , पिछले नहीं इस जन्म का ही :)

सोमवार, 22 फ़रवरी 2010

क्या सरकार को नक्सलवादियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार होना चाहिए

नृशंश मानवघाती नक्सलवादियों के एक नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर सरकार अपना "ग्रीन हंट " अभियान रोकती है तो वो भी सुरक्षा दलों और सरकारी अधिकारियों पर हमला नहीं करेंगे .

जब अपनी जान पर आ पड़ी तो समझौता करने के लिए प्रयास ? अभी तक जो जाने इनने ली है उसकी सजा कौन भुगतेगा या इन्हे छोड़ दिया जाएगा ?

इस समाचार मे आदिवासियों का कोई जिक्र नहीं है , जिनकी भी ये हत्या करते रहे हैं .इस बात से यह स्पष्ट हो गया है कि इनका कोई जनाधार नहीं है . जनाधार पर आधारित किसी  आंदोलन को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं दबा सकती है  चाहे कितना भी धन बल लगा ले .इनकी असली नजर उस अपर वन एवं खनिज सम्पदा पर थी जो प्रभावित क्षेत्रों मे विद्यमान है . इसका काफी दोहन भी ये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कर चुके हैं , आदिवसियों और वनांचल के ठेकेदारों से वसूली करके . आयकर विभाग अगर सूक्ष्म जाँच करे तो इन नेताओं की अपार  संपत्ति का पता लगाया जा सकता है . इनके सारे बड़े नेता दो राज्यों से आते हैं यह किसी से छुपा नहीं है
.
कहाँ हैं इनके समर्थक तथाकथित मानवधिकारवादी, कहाँ है उनका क्षद्म आदिवासी प्रेम . इसकी भी गहन जाँच होनी चाहिए कि इनका क्या संबंध है नक्सलवादियों से .

अगर सरकार किसी भी दबाव मे आकर इनसे कोई भी समझौता करती है तो एक और गलत परंपरा का निर्माण करेगी जैसी भूल उसने पहले भी कश्मीर और पंजाब मे की है . जिन आतंकवादियों को छोड़ दिया गया वे आज भी  मुख्य धारा मे शामिल होने के बजाय अलगाववाद का झंडा उठाये घूम रहे हैं .

अब जबकी इनके एक बड़े नेता जिन्होने अपना उपनाम गांधी रखा है लेकिन कार्य बिल्कुल विपरीत हैं सरकार की पकड़ मे हैं , उससे अंदर का सब सच उगलवाने का प्रयास करना चाहिए . किस भी तरह का समझौता एक गलत संदेश लेकर जाएगा कि सामूहिक अत्याचार करो सरकार को दबाव मे डालो और छूट जाओ .

क्या जवाब देगी सरकार उन लोगों के परिवारों को जिनने अपनी जान गवाईं है इनके हाथों ? जिसमें सरकारी से लेकर आम आदिवासी शामिल हैं .