मंगलवार, 19 जनवरी 2010

क्या कारण है बिहार तरक्की नहीं करता

वह  राज्य जिसका एक स्वर्णिम इतिहास है उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है ?
पलायन इस देश के हर राज्य से हुआ
कुछ राज्य जिनसे पलायन हुआ आज देश के सबसे अग्रणी राज्य हैं
बिहार और उससे लगे राज्य जिनसे भी पलायन हुआ आज भी क्यों पिछड़े हुए हैं

आइये अपने विचारों से इसका कारण और इसका समाधान  ढूँढने का प्रयास करें
क्योंकि जब तक सारे राज्य समृद्ध नहीं होंगे वसुधेव  कुटुंबकम की अवधारणा संभव नहीं है

5 टिप्‍पणियां:

राज भाटिय़ा ने कहा…

बिहार ही नही सारा देश ही ऎसे ही है,जरा ध्यान दे हमारे देश मै कमी किसी चीज की नही...लेकिन तरक्की की रफ़तार... बहुत धीमी है

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

आपका कथन सही है . इस पर विचार अवश्य होना चाहिये कि ऐसा क्यों हुआ?

रामराम.

ब्लॉ.ललित शर्मा ने कहा…

विकास (नकारात्मक) तो हुआ है बिहार का।

डॉ टी एस दराल ने कहा…

महेश जी, एक बार किसी काम से बेतिया जाना हुआ था।
उस समय मेरे मन में भी यही सवाल उठा था।
जिसका ज़वाब ड्राइवर ने ही दिया की बिहार के उस क्षेत्र में इंडस्ट्री नहीं है। इसलिए रोज़गार नहीं है। हर साल गंगा में बाढ़ आ जाती है , जो सब कुछ बहा ले जाती है।
ऊपर से जमींदारों के अत्याचार और सरकार की विवशता।

राजीव कुमार ने कहा…

बिहार के लोगों में कोई कमी नहीं है, सिवाए इच्छा शक्ति के। घर से दूर हर तरह का काम करते हैं लेकिन अपने गांव में उन्हें झिझक महसूस होती है। वैसे आधारभूत स्तर पर सबसे पहले विकास करना होगा, जो कभी नहीं हुआ।